किशनगंज. किशनगंज सर्किल के सर्किल इंस्पेक्टर राजा ने रविवार को सर्किल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर ने अपराध नियंत्रण को लेकर कई दिशा निर्देश दियें. क्राइम मीटिंग में सर्किल इंस्पेक्टर ने बारी बारी से केस के अनुसंधानकर्ता से केस की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली. सर्किल इंस्पेक्टर ने बारी बारी से केस की समीक्षा की.वही वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबित कांडों का निष्पादन आदि के निर्देश दिये. समीक्षा बैठक में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी आदि मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
