दो लाख 64 हजार रूपये विद्युत चोरी का मामला दर्ज

दो लाख 64 हजार रूपये विद्युत चोरी का मामला दर्ज

किशनगंज. असफी फूड एंड हॉस्पिटैलिटी पश्चिम पाली के विरुद्ध 2 लाख 64 हजार रुपये की विद्युत उर्जा चोरी को लेकर विभाग ने सदर थाना में आवेदन दिया है. विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी व बकाया बिल को लेकर विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी है. विभाग के एसटीएफ टीम द्वारा गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत उर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता के साथ कनीय विद्युत अभियंता, किशनगंज (शहरी) एवं अन्य कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गई. इसी दौरान असफी फूड एड हॉस्पिटैलिटी , केयर ऑफ इस्तीयाक असफी स्थान मोईनउद्दीनपूर पश्चिमपाली के परिसर में पहुंचा तो पाया कि निर्माणाधीन भवन में मैन एलटी लाइन से बिना मीटर के 3 फेज लाइन जोड़कर अनाधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. वहीं परिसर के निरीक्षण के दौरान लगभग 16 किलोवाट का लोड पाया गया. उक्त विद्युत उर्जा चोरी के कारण नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्युशन कम्पनी लिमिटेड को लगभग 2 लाख 64 हजार 492 रुपए की क्षति हुई है एवं इतने ही राशि का असफी फूड एड हॉस्पिटेलिटी को प्रत्यक्ष रूप से लाभ हुआ है. वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल किशनगंज के सहायक विद्युत अभियंता ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अवैध रूप से विद्युत उर्जा चोरी के विरूद्ध सप्लाई कोड-2003 के घारा 135 तथा भारतीय दंड संहिता की अन्य सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >