कोचाधामन किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य सड़क स्थित मस्तान चौक पर सड़क दुघर्टना में एक बाइक चालक घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया. वहां उपचार के बाद घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए एमजीएम भेज दिया गया. घायल व्यक्ति की पहचान लोहागढ़ा निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की देर शाम घटित हुई है. प्रभात कुमार किशनगंज से घर लोहागढ़ा जा रहे थे कि तभी मस्तान चौक पर सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियो गाड़ी से टकरा गया. घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
