धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहेब की जयंती

धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहेब की जयंती

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में किया गया. इस अवसर पर आयोजित सभा में बाबा साहेब के विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई. वक्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अधिवक्ता शिशिर दास, अधिवक्ता कौशल यादव, प्रशांत पटेल, राजेश करनानी, डॉ आसिफ सईद मौजूद थे. मौके पर आंबेडकर विचार मंच के नगर अध्यक्ष अमरजीत चौधरी, प्रमोद राम, मनोज पासवान, शिवा पासवान, राजू राम, गणेश राम, मुरारी साह आदि लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे व सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >