पोठिया में मनी बाबा साहेब की जायंती

पोठिया में मनी बाबा साहेब की जायंती

पोठिया. पोठिया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई. इस अवसर पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. मुख्य कार्यक्रम बुधरा पंचायत स्थित महादलित टोला में दुलाश राय के आवास के समीप आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित हुए. कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. साथ ही स्वच्छता अभियान चलाते हुए कार्यकर्ताओं ने गांव की साफ-सफाई कर समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा पोठिया मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया. उनके नेतृत्व में मंडल के सभी पंचायत क्षेत्रों में जयंती समारोह आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाबा साहेब के विचारों को अपनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस दौरान सामाजिक समरसता, समान अधिकार और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना पर विशेष बल दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जिला बीस सूत्री सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में बाबा साहेब के विचारों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त कर एक सशक्त और समतामूलक राष्ट्र का निर्माण किया जा सके. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सुशील कुमार, दुलाश राय, शिवनाथ पासवान, धीरेन राय, जुल्फेकार अली, शमीम अख्तर, राज कुमार हरिजन, अमन सिंह, अमृत राय, विद्यानंद रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भागीदारी की.कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने व समाज में भाईचारा, समानता एवं न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >