पोषण पखवाड़ा अभियान की रीढ़ हैं आंगनबाड़ी सेविकाएं

पोषण पखवाड़ा अभियान की रीढ़ हैं आंगनबाड़ी सेविकाएं

किशनगंज. ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में एक विशेष बैठक की गयी. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नागेंद्र कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया. बैठक का उद्देश्य पोषण पखवाड़ा के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय करना व उन्हें सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था. बैठक के दौरान सीडीपीओ कुमार ने पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान समाज में कुपोषण को समाप्त करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने व लोगों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं इस अभियान की रीढ़ हैं. उनकी सक्रिय भागीदारी से ही इसका उद्देश्य पूर्ण हो सकता है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों के आवेदन फॉर्म अपलोडिंग कार्य की भी समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. बैठक में प्रभारी प्रखंड प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नामांकन व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को लेकर भी सेविकाओं को आवश्यक निर्देश दिये. शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र से नौनिहालों की शैक्षणिक जीवन की भी शुरुआत होती है. बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक के उपरांत पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गयी. लोगों को पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. रैली के दौरान स्वस्थ मां स्वस्थ बच्चा बेहतर पोषण बेहतर भविष्य तथा जागरूकता ही स्वास्थ्य की कुंजी है जैसे नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया. इस अवसर पर कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार गुप्ता, प्रखंड समन्वयक पिंकी कुमारी साह, महिला पर्यवेक्षिका राहत जहां, रंजू जायसवाल, खैरून निशा, बीबी शहरी बेगम सहित परियोजना कार्यालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >