संकट मोचन मंदिर में अखण्ड हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय

हनुमान जयंती पर ठाकुरगंज स्टेशन स्थित संकट मोचन मंदिर में 72 घंटे का श्रीश्री 108 अखण्ड हरिनाम संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ

ठाकुरगंज. हनुमान जयंती पर ठाकुरगंज स्टेशन स्थित संकट मोचन मंदिर में 72 घंटे का श्रीश्री 108 अखण्ड हरिनाम संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ. मंदिर परिसर में गूंजते “हरे राम, हरे कृष्ण के दिव्य संकीर्तन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा है. संकीर्तन के आरंभ होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग भक्ति रस में लीन होकर रामधुन में डूबते नजर आए. दूर-दूर से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया. मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, यह अखण्ड संकीर्तन हर वर्ष हनुमान जयंती पर आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक जागृति और सामूहिक भक्ति का प्रसार करना है. बंगाल और बिहार के विभिन्न स्थानों से आइ भजन मंडलियां निरंतर हरिनाम का गुणगान कर रही है. इस पावन आयोजन को सफल बनाने में अजय सिंह, धनश्याम गाड़ोदिया, शिव शंकर महतो, मुन्ना साह, जगलाल साह, संजीव साह सहित कई श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं . वहीं मंदिर के पुरोहित लक्ष्मण झा पूरे अनुष्ठान को विधि-विधान से संपन्न कराने में तल्लीन हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >