जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सामान्य

जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सामान्य

किशनगंज. जिले में एलपीजी की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से हो रहा है. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है. जिले में एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक 7017 से अधिक है. गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गयी है. इससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है. वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जायेगा. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गयी है. कहा कि कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने हेतु धावा दल द्वारा नियमित रूप छापामारी भी की जा रही है. किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. आमजन की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः सात बजे से रात्रि नौ बजे तक संचालित हो रहा है. जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है. एलपीजी से संबंधित आज कोई शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं. जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि एलपीजी सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >