एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व वितरण सामान्य

एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व वितरण सामान्य

किशनगंज. जिलेे में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिला अंतर्गत एलपीजी सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है. स्टॉक 8778 से अधिक है. इसकी होम डिलीवरी चालू हो गयी है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है. वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गयी है. कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने हेतु धावा दल द्वारा नियमित रूप छापामारी भी की जा रही है. ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है. एलपीजी से संबंधित आज कोई शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >