नशा स्वास्थ्य के साथ परिवार व समाज को भी करता बर्बाद: बलदेव

टेढ़ागाछ के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन के ई समवाय माफी टोला ने रविवार को ग्रामीणों के साथ बैठक किया

एसएसबी ने ग्रामीणों के साथ की समन्वय बैठक, कई स्थानीय मुद्दे पर हुई चर्चा किशनगंज टेढ़ागाछ के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन के ई समवाय माफी टोला ने रविवार को ग्रामीणों के साथ बैठक किया. बैठक की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. ग्रामीणों ने बैठक के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसएसबी का आभार जताया. बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही समाज में बढ़ती नशाखोरी की समस्या पर विशेष चर्चा करते हुए लोगों को स्वयं एवं अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया. सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है. मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया और बताया गया कि इसमें समाज की सतर्कता बेहद जरूरी है. सीमा क्षेत्र में बढ़ती अवैध गतिविधियों, घुसपैठ और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसएसबी ने ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत सुरक्षा बलों को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके. सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही, उपद्रवी एवं अमानवीय विचारधारा रखने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूचना देना हर नागरिक का कर्तव्य है. कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने एसएसबी के इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की. इस अवसर पर कई छायाचित्र भी लिए गए, जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >