प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय: डीएम

डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार की अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारी के साथ मद्य निषेध, परिवहन, नीलाम पत्र वाद एवं भूमि विवाद से संबंधी विषयों पर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई

डीएम-एसपी ने की कई विभागों के कार्यों की समीक्षा किशनगंज डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार की अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारी के साथ मद्य निषेध, परिवहन, नीलाम पत्र वाद एवं भूमि विवाद से संबंधी विषयों पर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में मद्य निषेध, ई-डार (परिवहन), नीलाम पत्र वाद, जब्त शराब का विनिष्टीकरण, वारंट निष्पादन व लंबित वादों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर गहन समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने यातायात थाना अंतर्गत हिट एंड रन एवं नॉन हिट एंड रन मामलों की सम्यक समीक्षा करने हेतु सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. साथ ही हिट एंड रन मामलों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया गया कि प्रगति संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. बैठक के दौरान भू-समाधान से संबंधित विषयों पर अगली बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा करने का निर्देश दिया गया. मद्य निषेध से संबंधित समीक्षा में पाया गया कि मार्च माह में कुछ थानों में शून्य बरामदगी दर्ज की गई है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित थानों को अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही, थाना-वार विनिष्टीकरण से संबंधित प्रतिवेदन तैयार करने हेतु अधीक्षक मद्य निषेध, किशनगंज को निर्देशित किया गया. नीलाम पत्र से संबंधित 25 वर्ष से अधिक पुराने पांच मामलों पर विशेष ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित कर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन, ठाकुरगंज एवं पोठिया थानों में लंबित नीलाम पत्र मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. साथ ही, सभी पुराने लंबित सर्टिफिकेट केस को चरणबद्ध तरीके से निष्पादित कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, विशेषकर 25 वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने पर बल दिया गया. बैठक में मद्य निषेध पदाधिकारी, नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >