81.83 लाख की ठगी का आरोपित नोएडा से गिरफ्तार

81.83 लाख की ठगी का आरोपित नोएडा से गिरफ्तार

किशनगंज. फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।दिघलबैंक निवासी आरोपित इकबाल अहमद को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर किशनगंज लाया गया है. कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा की गई. किशनगंज पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की दिधलबैंक थाना क्षेत्र से फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की ठगी की गई थी. आरोपित दो वर्षों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपित के विरूद्ध दिघलबैंक थाना में ठगी और गबन का मामला दर्ज था. एसपी संतोष कुमार पुलिस के दिशानिर्देशन में गठित विशेष टीम के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. वर्ष 2022 में बहादुरगंज रोड स्थित एक फर्जी कंपनी स्थापित की गई थी. भोले-भाले लोगों को अधिक ब्याज का प्रलोभन देकर उनसे विभिन्न किश्तों में कुल 81.83 लाख की ठगी कर लिया गया था. इस संदर्भ में दिघलबैंक थाना में वर्ष 2024 में प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की गयी थी. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. विशेष टीम द्वारा तकनीकी सूचना के आधार पर इस कांड के एक अन्य आरोपी अफजल अहमद दिघलबैंक निवासी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >