खेत में सिंचाई कर रहे युवक को सांप ने काटा

खेत में सिंचाई कर रहे युवक को सांप ने काटा

किशनगंज. पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र ग्वालपोखर में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी. यहां खेत में सिंचाई (पानी पटाने) के दौरान एक युवक सर्प दंश का शिकार हो गया. पीड़ित की पहचान ग्वालपोखर निवासी मोहम्मद शकील के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद शकील अपने खेतों में फसल की सिंचाई कर रहा था. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने उसे काट लिया. युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल लाये. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया. हालांकि सांप का जहर शरीर में फैलने के कारण युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा और एंटी-वेनम के विशेषज्ञ ऑब्जर्वेशन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद से शकील के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >