रील के चक्कर में हाइवोल्टेज तार की चपेट में आये एक युवक और बच्चा, दोनों झुलसे

सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. ताजा मामला पौआखाली रेल परिसर का है

पौआखाली.

सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. ताजा मामला पौआखाली रेल परिसर का है, जहां रील बनाने के चक्कर में दो युवक हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौआखाली में भर्ती कराया गया है. घायल युवकों की पहचान रंजित कुमार 22 वर्ष पिता विमल कुमार एवं अली सबा 8 वर्ष पिता शहामुद्दीन आलम दोनों ग्राम ताराबाड़ी प्रखंड दिघलबैंक के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रेल स्टेशन पर खड़े एक कैंपेनिंग डब्बे (कोच) के ऊपर चढ़कर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया. करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक वहीं झुलसकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों और स्टेशन कर्मियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. हालांकि पीड़ित युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने इस घटना पर दुख जताते हुए युवाओं से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक या ट्रेनों के ऊपर रील न बनाएं. रेलवे परिसर में बिजली के तार हजारों वोल्ट के होते हैं, जो बिना छुए भी शरीर को खींच सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >