आग लगने से एक घर जलकर राख, गाय-बछड़े की मौत

आग लगने से एक घर जलकर राख, गाय-बछड़े की मौत

दिघलबैंक. दिघलबैंक पंचायत के वार्ड संख्या दो अंतर्गत ग्राम दिघलबैंक में बीती मध्य रात्रि अचानक आग लगने से एक घर चलकर राख हो गया. इस घटना में गाय व बछड़े की मौत हो गयी तो कुछ झुलस कर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गये. हादसे में एक गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय बुरी तरह झुलस गई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने झुलसी हुई गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारी से संपर्क किया है. बताया जा रहा है कि पशु चिकित्सा टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर उपचार का कार्य प्रारंभ कर दिया. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के उद्देश्य से आपदा विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया गया है, ताकि नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता प्रदान की जाए, जिससे वे इस कठिन समय से उबर सके. वहीं, पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >