किशनगंज : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), उत्तर बंगाल फ्रंटियर के तत्वावधान में पांच मई से 11 मई के बीच सिलीगुड़ी में आयोजित ऊर्जा-2017 अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बीएसएफ मुख्यालय कदमतल्ला के द्रोणाचार्य स्टेडियम में पुरूष वर्ग में मोहन बगान की टीम ने रॉयल फुटबाल अकादमी के बीच खेला गया.
मोहन बगान की टीम ने रायल फुटबॉल अकादमी को 5-4 से हराकर फाइनल अपने नाम कर लिया. फाइन मैच में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठा मंत्री बाबूल सुप्रियो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपा गांगुली, सपेशल डीजी कोलकाता आईपीएस आरपी सिंह मौजूद थे.
मैच का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री बाबूल सुप्रियो ने किक मार कर किया. बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आइजी डॉ राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि लड़के व लड़कियों को खेल के क्षेत्र में आगे लाने के उद्देश्य से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के अंतर्गत ऊर्जा-2017 अंडर-19 फुटबॉल टैलेंट हंट टूर्नामेंट का आयोजन देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया गया. पश्चिम बंगाल का जिम्मा बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर को सौंपा गया है. टूर्नामेंट में लड़कों की आठ टीमें व लड़कियों की आठ टीमें यानी कुल 16 टीमें भाग लिया. उन्होंने टूर्नामेंट को सफल बनाने में बीएसएफ पदाधिकारिरयों एवं जवानों की सरहाना की.
