बैंककर्मी ही शक के घेरे में

अपराध. 2.65 लाख नकदी समेत बाइक की हुई थी चोरी 28 अप्रैल को बंधन बैंककर्मी के साथ हुए 2.65 लाख नकदी समेत बाइक चोरी के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. किशनगंज : गत 28 अप्रैल को बंधक बैंक कर्मी के साथ हुए 2.65 लाख नकदी समेत बाइक चोरी की घटना की […]

अपराध. 2.65 लाख नकदी समेत बाइक की हुई थी चोरी

28 अप्रैल को बंधन बैंककर्मी के साथ हुए 2.65 लाख नकदी समेत बाइक चोरी के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं.
किशनगंज : गत 28 अप्रैल को बंधक बैंक कर्मी के साथ हुए 2.65 लाख नकदी समेत बाइक चोरी की घटना की जानकारी गुरुवार को टाउन थाना में दी गयी़ कालीमाधव करणदिघी बंगाल निवासी हरनारायण दास के पुत्र व पीड़ित पंचानंद दास बंधन कर्मी बैंक कर्मी के रूप में कार्यरत थे़ स्थानीय बंधन बैंक में कैश कलेक्शन का कर रहे पंचानंदन दास ने टाउन थाना में आवेदन देकर गुरुवार को यह जानकारी दी थी कि 28 अप्रैल को वह बाइक 2, 65, 355 रुपये नकदी कलेक्शन कर मझिया रोड से वापस आ रहा था़
मझिया रोड स्थित पुराना पुल के निकट वह शौच करने रूका उसी दौरान पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाश उसकी मोटरसाइकिल साइकिल तथा उसमें रखे नकदी को लेकर फरार हो गये़ पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी़ टाउन इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने मामला दर्ज होने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी. जांच प्रक्रिया के दौरान पीड़ित पुलिस द्वारा पूछे गये कई सवालों में लड़खराने लगा. जिसके बाद पुलिस को पीड़ित पर शक हुआ और उसकी मोबाइल डिटेल निकलवायी गयी.
पंचानंद ने कई बार बदला बयान
पूछताछ के दौरान पीड़ित ने अपना बयान कई बार बदला था़ थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि पंचानंद पर हमें उसी वक्त शक हो गया था जब उसने मामले की जानकारी एक सप्ताह के बाद दी़ श्री राय ने बताया कि पीडि़त के मोबइाल डिटेल से यह साफ पता चला है कि वह मझिया रोड नहीं गया और ना ही वह 28 अप्रैल को बंगाल रुपये कलेक्शन के लिए गया था़ 28 अप्रैल को पीड़ित का फोन लोकेशन डुमरिया भट्ठा व पुरबपाली दिख रहा है ना कि मझिया और बंगाल़ वहीं फोन लोकेशन के आधार पर मामला पूरी तरह फर्जी होने की पुष्टि श्री राय ने की और अब मामले की नये सिरे से जांच शुरू करने की बात कही है़ श्री नराय ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में बैंक कर्मी अगर पूरी तरह गलत पाये जाने पर उस पर कार्रवाई की जायेगी़ श्री राय ने बताया कि अनुसंधान की प्रक्रिया चल रही है परंतु हम इस गुत्थी को पूरी तरह सुलझा कर आगे की कार्रवाई करेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >