ड्रैगन फ्रूट की खेती देखने ठाकुरगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज

ठाकुरगंज : किसानों को अब पारंपरिक खेती से हट कर नये प्रयोग करने चाहिए. ठाकुरगंज में ड्रैगन फ्रूट की खेती के जरिये इसके प्रयास शुरू भी हुए हैं और आने वाले दिनों में ड्रैगन फ्रूट की खेती किशनगंज की पहचान बनेगी. ये बाते केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरीराज सिंह ने बुधवार को […]

ठाकुरगंज : किसानों को अब पारंपरिक खेती से हट कर नये प्रयोग करने चाहिए. ठाकुरगंज में ड्रैगन फ्रूट की खेती के जरिये इसके प्रयास शुरू भी हुए हैं और आने वाले दिनों में ड्रैगन फ्रूट की खेती किशनगंज की पहचान बनेगी. ये बाते केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरीराज सिंह ने बुधवार को कही. वे किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के बाद ठाकुरगंज आये थे. ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में नागराज नखत के द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का अवलोकन करने के बाद श्री सिंह ने कहा की जिस प्रकार कृषि उत्पादन की दर लगातार कम होती जा रही है. ऐसे वक्त में किसानों को अब चाय और अनारस जैसी परंपरागत खेती को छोड़ कर नये प्रयोग करने चाहिए.

इस दौरान उन्होंने इस फल की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने इस खेती में पड़ने वाली लागत एवं बाजार में इसके मूल्य की जानकारी ली. इस दौरान किसान पुत्र हंसराज नखत ने उनसे इस फल के मार्केटिंग के मामले में सहयोग की अपील की. केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वे इस बाबत केन्द्रीय कृषि मंत्री से विचार करेंगे साथ ही इस खेती को बढ़ावा दिये जाने का प्रयास किया जाएगा. ड्रैगन फ्रूट की खेत देखने के बाद गिरिराज सिंह ने ऐतिहासिक हरगौरी मंदिर जाकर मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना की. इस मौके पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी, सर्किल इंस्पेक्टर राजकुमार,सीओ मो इस्माइल, भाजपा नेता अमित सिंहा, शिवशंकर महतो, राजेश करनानी, प्रदीप जैन, संजीव झा, रीतेष यादव, विवेक साहा, अरुण सिंह, उमेश सिंह, गणेश अग्रवाल, संतोष मालचंदका, अनिल साह, सिकंदर पटेल, उपमुख्य पार्षद कृष्ण सिंहा, निरंजन राय, अनिल महाराज मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >