केंद्रीय मंत्रियों का होगा जमावड़ा

तैयारी. भाजपा कार्यसमिति की बैठक एक मई से एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तय होगा मिशन 2019 का एजेंडा पंडाल व सभा स्थल पर कार्य अंतिम चरण में किशनगंज : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब बिहार के सीमावर्ती जिले में अधिक फोकस कर रही […]

तैयारी. भाजपा कार्यसमिति की बैठक एक मई से एमजीएम मेडिकल कॉलेज में

तय होगा मिशन 2019 का एजेंडा
पंडाल व सभा स्थल पर कार्य अंतिम चरण में
किशनगंज : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब बिहार के सीमावर्ती जिले में अधिक फोकस कर रही है. केंद्रीय कार्यसमिति से मिशन 2019 के बाबत मिला यह चुनावी मंत्र ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का थीम होगा. सीधे शब्दों में कहें तो किशनगंज में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से प्रदेश संगठन पूरी तरह से चुनावी मूड में आ जाएगा.
आगामी एक मई से किशनगंज में शुरू होने वाली दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करने पर पार्टी का जोर होगा. कुशल संगठनकर्ताओं को इस संदर्भ में खास टास्क दिया जाएगा. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक एक और दो मई को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में होने जा रही है.
आज से जुटने लगेंगे भाजपा के दिग्गज, तैयारी पूरी : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार को शहर में भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होने लगेगा. कार्यक्रम संयोजक व विधान पार्षद डा दिलीप जायसवाल ने बताया कि किशनगंज भाजपा के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश के सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी के वरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक साथ किशनगंज में मौजूद होंगे.
भाजपा के बड़े नेताओं के स्वागत के लिए बंगाल सीमा से लेकर पश्चिम पाली और बाजार से लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज तथा सर्किट हाउस, तेरापंथ भवन एवं शहर के सभी होटल तक सैकड़ों झंडे, बैनर व तोरण द्वार लगाये गये हैं. उधर जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर कैंप किये हुए हैं. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर तोरण द्वार तथा बैनर लगाये जाने के साथ पार्टी के झंडे भी लगाये गये हैं.
एनएच 31, बस स्टैंड से नेमचंद्र रोड, नेमचंद रोड से कैलटैक्स चौक- एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जिला अतिथि गृह, डे मार्केट से लाइन सुभाषपल्ली पथ पर जैसे हर पेड़ और हर पोल पर भाजपा के झंडे लगाये गये हैं.
कौन-कौन होंगे शामिल : केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, राजीव प्रताप रूडी धर्मेंद्र प्रधान के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, संगठन सह महामंत्री सोदान सिंह के अलावा संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी के आने की संभावना है. बिहार विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार, विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव, सांसद अश्विनी चौबे, डा सीपी ठाकुरगंज समेत प्रदेश के करीब 600 संगठन के जिम्मेवार पदाधिकारी के शामिल होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >