भारी मात्रा में शराब जब्त, आरोपित फरार

कार्रवाई . धंधे में लिप्त आरोपित का भाई व नाबालिग बेटा पहले से ही जेल में है बंद पुलिस ने कैलाश कामती के घर से 56 बोतल शराब व बीयर की बोतलें जब्त की. शराब को कैलाश ने अपने घर में चौकी के नीचे छुपाकर रखा हुआ था. जब्त शराब में 33 बोतल नेपाल निर्मित […]

कार्रवाई . धंधे में लिप्त आरोपित का भाई व नाबालिग बेटा पहले से ही जेल में है बंद

पुलिस ने कैलाश कामती के घर से 56 बोतल शराब व बीयर की बोतलें जब्त की. शराब को कैलाश ने अपने घर में चौकी के नीचे छुपाकर रखा हुआ था. जब्त शराब में 33 बोतल नेपाल निर्मित शराब, पांच व्हिस्की की बोतल एवं 18 बोतल किंगफिसर बीयर की बोतल को जब्त किया.
ठाकुरगंज : अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी ने बुधवार की देर शाम शहर के मल्लाहपट्टी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया.
इस दौरान अवैध कारोबारी भागने में सफल रहा. घटनाक्रम के बाबत बताया जाता है की ठाकुरगंज थानाध्यक्ष राजेश तिवारी को नगर के मल्लाहपट्टी इलाके ने अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की कई टीम बनाकर खुद थानाध्यक्ष ने छापामारी की. इस दौरान भारी मात्रा में शराब तो बरामद हो गई. लेकिन अवैध करोबारी अपने पूरे परिवार के साथ भागने में सफल रहे. पुलिस ने कैलाश कामती के घर से 56 बोतल शराब व बीयर की बोतलें जब्त की.
शराब को कैलाश ने अपने घर में चौकी के नीचे छुपाकर रखा हुआ था. जब्त शराब में 33 बोतल नेपाल निर्मित शराब, पांच व्हिस्की की बोतल एवं 18 बोतल किंगफिसर बीयर की बोतल को जब्त किया. पूरे मामले में थानाध्यक्ष श्री तिवारी के बयान पर कैलाश कामती को नामजद आरोपी बनाते हुए घर में शराब रखने एवं उसकी बिक्री किए जाने के आरोप में थानाकांड संख्या 37 /17 दिनांक 26 /04 /2017 के तहत गया है मामला दर्ज किया.
इस दौरान अनि रंजीत कुमार, भोला पासवान भी मौजूद थे. पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई से अवैध रूप से शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इस मामले की जांच को गुरुवार को एसपी राजीव मिश्रा पहुंचे. उन्होंने मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष राजेश तिवारी को इस मामले से संबंधित कई निर्देश दिए. बताते चलें बिहार में शराब बंदी के बाद से ही यह परिवार शराब की अवैध बिक्री के काम में लगा हुआ था.
इसके पूर्व ठाकुरगंज रेल पुलिस ने ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर शराब के साथ कैलाश कामती के भाई दिनेश कामती को गिरफ्तार किया था. वहीं इसके कुछ ही माह बाद इस्लामपुर से शराब लाने के क्रम में कैलाश कामती के नाबालिग बेटे को पोठिया पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था. इस बाबत स्थानीय लोगों की माने तो यह परिवार दशकों से अवैध शराब के धंधे में लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >