सड़क निर्माण करा रहे मजदूर व मुंशी के साथ की मारपीट, मांगी रंगदारी

बेलहर : बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग के रैवाटोला से सरकंडा गांव मोड़ तक लगभग सात किलोमीटर मुख्यमंत्री सड़क योजना से बन रही सड़क के निर्माण को रोक दिया गया. नक्सलियों के नाम पर रंगदारी मांगते हुए मजदूर व मुंशी के साथ मारपीट भी की गयी. मंगलवार को लगभग साढ़े चार बजे अम्मटाड़ पहाड़ी के पास सड़क […]

बेलहर : बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग के रैवाटोला से सरकंडा गांव मोड़ तक लगभग सात किलोमीटर मुख्यमंत्री सड़क योजना से बन रही सड़क के निर्माण को रोक दिया गया. नक्सलियों के नाम पर रंगदारी मांगते हुए मजदूर व मुंशी के साथ मारपीट भी की गयी. मंगलवार को लगभग साढ़े चार बजे अम्मटाड़ पहाड़ी के पास सड़क पर काम कर रहे मजदूर व ट्रैक्टर चालक से जंगल की ओर से आये तीन हथियारबंद अपराधी ने संवेदक व मुंशी का पता और मोबाइल नंबर मांगा.

लेकिन मजदूर द्वारा मोबाइल नंबर नहीं दिये जाने पर मजदूर, ट्रैक्टर चालक, मिस्त्री व महिला मजदूर के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है.
जख्मी मजदूर व मुंशी ने बताया कि आसपास के पहाड़ी व जंगलों से लगभग 10 से 12 की संख्या में आये अपराधियों ने हमलोगों को घेर लिया. जाते-जाते बिना रंगदारी दिये काम शुरू नहीं करने की धमकी दी व एक मजदूर का मोबाइल भी छीन कर ले गये. मुख्यमंत्री सड़क योजना का काम देवघर के संवेदक अजय यादव के नाम से है.
सड़क निर्माण करा…
इसका काम प्रखंड प्रमुख पति सियाराम यादव पेटी कांट्रैक्ट पर करा रहे हैं. इसके मुंशी संजय यादव द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों को पहचानने का दावा किया गया है. इसमें झाझा थाना के धमना गांव निवासी प्रकाश यादव, सहिया गांव निवासी अशोक यादव व रांगा निवासी मानसिंग यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजकिशोर सिंह घटना को अपराधिक घटना बता रहे हैं.
बेलहर-झाझा मुख्य मार्ग स्थित अम्मटाड़ पहाड़ी के पास की घटना
अपराधियाें ने सड़क निर्माण कराया बंद, नक्सलियों के नाम पर मांग रहे थे रंगदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >