किशनगंज : हलीम चौक स्थित एएमयू सेंटर किशनगंज गर्ल्स हॉस्टल के एकाडमिक ब्लॉक में सोमवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इस दो दिवसीय र्काशाला में पुलिस कर्मचारियों को मनोचिकित्सक प्रो शाह आलम द्वारा सेवा के दौरान होने वाले कई प्रकार के तनाव से निजात पाने के उपाय सुझाये. 24 तथा 25 अप्रैल को चलने वाले इस कार्यशाला में जिला के सभी प्रखंडों के थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री आलम ने कहा कि दुनियां की दूसरा सबसे ज्यादा तनाव वाला कार्य पुलिस करती है़ भारत में 61 प्रतिशत पुलिस कर्मी को कुछ ना कुछ समस्या है़ जिनके वजह से कई पुलिस कर्मी आत्म हत्या भी कर लेते है़
कार्यशाला में तनाव से मुक्ति का तरीका सीख रहे पुलिसकर्मी
किशनगंज : हलीम चौक स्थित एएमयू सेंटर किशनगंज गर्ल्स हॉस्टल के एकाडमिक ब्लॉक में सोमवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इस दो दिवसीय र्काशाला में पुलिस कर्मचारियों को मनोचिकित्सक प्रो शाह आलम द्वारा सेवा के दौरान होने वाले कई प्रकार के तनाव से निजात पाने के उपाय सुझाये. 24 तथा 25 अप्रैल […]

पुलिस अत्यधिक कार्य के दबाव, उच्च अधिकारी द्वारा प्रताड़ना एवं समय पर अवकाश न प्राप्त होने की वजह से आत्म हत्या जैसा बड़ा कदम भी उठा लेते है. पुलिस व पब्लिक के बीच के दूसरी को एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि लोगों के मन में पुलिस फोबिया को दूर करना होगा एवं पुलिस को पब्लिक के साथ फ्रैंडली होना होगा़ श्री आलम ने बताया कि एक लाख की जनसंख्या पर मात्र 65 पुलिस उपलब्ध है जबकि कम से कम यह संख्या 275 रहनी चाहिए़
उन्होंने कहा कि बड़ी हस्तियों द्वारा सुरक्षा के लिए पुलिस बल के इस्तेमाल को कम कर उसे आम लोगों के लिए सुरक्षा में लगाना चाहिए़ साथ ही कई मुद्दों को उन्होंने पुलिस कर्मी के समक्ष रखा़ जहां पुलिस की घोर कमी है एवं उनकी गलतियों को गिनाया़ वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी अनिल कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए एएमयू की टीम को धन्यवाद दिया़ उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारत में पुलिस के उपर इतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना अन्य देशों में दिया जाता है़ आदर्श समाज का आइना है पुलिस. इसलिए सरकार को दोष देने से बेहतर है हम अपनी खामियों को देखे तथा उनमें सुधार लाये़ पुलिस को इस कार्यशाला का लाभ उठाना चाहिए़ विशेषज्ञ को पुलिस कर्मी अपनी समस्या से अवगत कराये तथा उससे निजात पाने का मार्गदर्शन लें. अनिल कुमार ने कहा कि हम यहां से जितना सीख सकते है उतना सीखे एवं अपने थाना के आधुनिकीकरण में इसका उपयोग करे़ इस कार्यक्रम में एएमयू के डायरेक्टर राशिद नेहाल, एसडीपीओ कामिनी वाला, थानाध्यक्ष इस्पेक्टर प्रमोद कुमार राय, दिघलबैंक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे. जबकि मंच संचालक डा राजीउर्रहमान ने किया.