लकड़ी की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये आंकी गयी
लकड़ी को जब्त कर वन विभाग बहादुरगंज के हवाले कर दिया
टेढ़ागाछ : टेढ़ागाछ प्रखण्ड के खनियाबाद पंचायत स्थित एसएसबी 52वीं वाहिनी के बैरिया बीओपी के जवानों ने पिलर संखिया 146/11 के पास तस्करी के सखुआ लकड़ी जब्त करने में सफलता हासिल की है. जिसका अनुमानित कीमत दो लाख रुपया आंकी जा रही है. लाल पानी कैंप के उप निरीक्षक पवन पांडेय ने बताया की चिचोराझाड़ के पास तस्कर लकड़ी ले जा रहे थे कि तभी गस्ती कर रहे जवान की नजर पड़ी तो तस्कर लकड़ी को छोड़कर फरार हो गये.
तस्कर ने अंधेरा का भरपूर फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकला. एसएसबी जवानों ने लकड़ी को जब्त कर वन विभाग बहादुरगंज के हवाले कर दिया. इस कार्रवाई में बैरिया बीओपी के एसआई जाकिर अली, सुरेन कुजूर, रोहन कुमार, सतवीर, वीर सिंह शामिल थे.
