किशनगंजः विशेष राज्य के मुद्दे को लेकर शुक्रवार सुबह से ही जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी के नेतृत्व में स्टेशन पर ट्रेनों को बाधित करना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने राजधानी सहित कई अन्य ट्रेनों के स्टेशन पर रुकते ही इंजन पर सवार हो जाते थे. वहीं कई कार्यकर्ता ट्रेन की पटरी पर बैठ कर आवागमन बाधित कर देते थे. लेकिन आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों के समझा-बुझा कर उन्हें हटा दिये जाने के कारण कोई खास परेशानी नहीं हुई. लगभग 4 घंटे तक यह हाइवोल्टेज ड्रामा चला, उसके बाद ही ट्रेन परिचालन सामान्य हो पाया. हालांकि, रेल चक्का जाम के दौरान किसी भी स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर रखी थी.
जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सुबह को ही स्टेशन परिसर में पहुंच गये. उन्होंने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबजी की.साथ ही कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाये. भाजपा कार्यकर्ता शहर होकर गुजरने वाली राजधानी सहित कई अन्य ट्रेनों के स्टेशन पर रुकते ही इंजन पर सवार हो जाते थे.
वहीं कई कार्यकर्ता ट्रेन की पटरी पर बैठ कर आवागमन बाधित कर देते थे. लेकिन आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों द्वारा बार-बार समझा बुझा कर उन्हें हटा दिया जाता था. लगभग 4 घंटे तक चले हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद ट्रेन परिचालन सामान्य हो गया. हालांकि, भाजपा के रेल चक्का बंद के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने दंडाधिकारी के रूप में डीपीओ वन चंद्रशेखर शर्मा के साथ-साथ व्यापक पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती कर रखी थी. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोहर प्रसाद व एसआइ पीके डाकुवा अपने सह कर्मियों के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए थे.
जककि जीआरपी थानाध्यक्ष अमर विश्वास भी दल बल के साथ रेलवे परिसर में मौजूद थे. रेल पुलिस को सहायता पहुंचाने के लिए एसडीपीओ मो कासीम व टाउन थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह भी दल बल के साथ मौजूद थे. वहीं रेलवे प्रशासन ने भी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात कर रखा था. इससे लोगों को कम परेशानी हुई.
