चली तीर व गोली, भूमि विवाद में हिंसक झड़प

-रेवाही पंचायत की घटना फारबिसगंजः नरपतगंज प्रखंड के रेवाही पंचायत स्थित स्वालदह मझुआ गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को ले हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग तीर लगने से घायल हो गये. सभी घायलों को मंगलवार देर शाम रेफरल अस्पताल लाया गया़ घायलों में अरशे आलम, मो बसीर, […]

-रेवाही पंचायत की घटना

फारबिसगंजः नरपतगंज प्रखंड के रेवाही पंचायत स्थित स्वालदह मझुआ गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को ले हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग तीर लगने से घायल हो गये. सभी घायलों को मंगलवार देर शाम रेफरल अस्पताल लाया गया़ घायलों में अरशे आलम, मो बसीर, मो इस्लाम व मो पिंकी शामिल है. अरशे आलम के पैर में तीर लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया़ डॉ मो अतहर ने उसके पांव में लगे तीर को ऑपरेशन कर निकाला़ घायल मो बसीर ने बताया कि स्वालदह मझुआ में उसके नाम से 44 डिसमिल जमीन है, जिस पर मो जमील ने जबरन घर बना लिया है.

इसका विरोध करने पर जमील ने मंगलवार को उसके विरुद्ध केरोसिन के कालाबाजारी की झूठी शिकायत अधिकारियों से की. मौलाना मो इसहाक के इशारे पर जमील, नसीम, शमील, तनबीर, तौसीफ, खलील, कादिर खाबदाह निवासी ने मारपीट की और तीर चला कर घायल कर दिया. दहशत फैलाने के लिए तीन चक्र हवा में गोली भी चलायी गयी. इस दौरान घर में आग लगा दिया़ बताया जाता है मौके पर नरपतगंज के एमओ चंद्रशेखर झा भी केरोसिन के कालाबाजारी की शिकायत पर जांच के लिए आये थे. इधर थानाध्यक्ष केके झा ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है. दोनो पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ भूमि विवाद सहित केरोसिन के कालाबाजारी की जांच की जा रही है. मंगलवार को घटित घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है़

कहते हैं एमओ

एमओ चंद्रशेखर झा ने बताया कि गांव से उन्हें सूचना मिली कि मो बसीर जनवितरण प्रणाली का 60 लीटर केरोसिन कालाबाजारी के लिए ले जा रहा है़ सूचना पर जांच के लिए पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच आपस में हिंसक झड़प हो गयी. मामले कि जांच नहीं हो सकी़ उन्होंने स्वयं जान बचाकर वहां से निकलने की बात कही़ बताया कि मामला भूमि विवाद से संबंधित है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >