सेवानिवृत्त डीएसपी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

किशनगंजः खगड़ा कालू चौक स्थित जिला अतिथि गृह के समीप सेवानिवृत्त डीएसपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. हालांकि, परिजन का कहना है कि सीढ़ी से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है. मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ की. सेवानिवृत्त […]

किशनगंजः खगड़ा कालू चौक स्थित जिला अतिथि गृह के समीप सेवानिवृत्त डीएसपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. हालांकि, परिजन का कहना है कि सीढ़ी से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है. मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ की.

सेवानिवृत्त डीएसपी मोती चंद राम की पत्नी यमुना राम ने पुलिस को बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित थे. सीढ़ी से उतरने के दौरान वह नीचे गिर पड़े और मामूली चोटे आयी. उन्हें तुरंत एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >