हादसे में दूधमुंही बच्ची की मौत

किशनगंज:स्थानीय मौजाबाड़ी घाट के निकट सड़क हादसे में जहां मोटरसाइिकल सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं एक छह माह की दूधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीगंज पत्थरघट्टी निवासी महेश कुमार राम की पत्नी सीता देवी अपनी छोटी बच्ची के साथ निजी कार्यवश किशनगंज आयी […]

किशनगंज:स्थानीय मौजाबाड़ी घाट के निकट सड़क हादसे में जहां मोटरसाइिकल सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं एक छह माह की दूधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीगंज पत्थरघट्टी निवासी महेश कुमार राम की पत्नी सीता देवी अपनी छोटी बच्ची के साथ निजी कार्यवश किशनगंज आयी थी जहां से शुक्रवार को अपने भाई के साथ घर लौटने के क्रम में मौजाबाड़ी के समीप एक तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी. ठोकर के पश्चात मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गये, जबकि जुगाड़ वाहन चालक भागने में सफल रहा. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल भर्ती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >