सड़क हादसे में एसआइ जख्मी

किशनगंजः एनएच 31 पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में स्थानीय थाना में पदस्थापित एसआइ गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआइ नरेंद्र यादव इंटर परीक्षा के समाप्ति के उपरांत अपने बाइक से स्थानीय थाना जा रहे थे. सड़क पार करने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक […]

किशनगंजः एनएच 31 पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में स्थानीय थाना में पदस्थापित एसआइ गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआइ नरेंद्र यादव इंटर परीक्षा के समाप्ति के उपरांत अपने बाइक से स्थानीय थाना जा रहे थे.

सड़क पार करने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार इंडिका की ठोकर से वे बीच सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उनको सदर अस्पताल में भरती कराया, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >