कार से 90 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

कार से 90 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज. किशनगंज के ब्लॉक चौक पर उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. विभाग ने एक कार से 90 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को सलाखों के पीछे भेज दिया है. उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली और उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने अपनी टीम के साथ ब्लॉक चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसमें छुपाकर रखी गयी 90 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. मौके से पुलिस ने एक शराब तस्कर कन्हैया कुमार (निवासी पूर्णिया जिला) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, उसका एक अन्य सहयोगी शुभम कुमार चकमा देकर भागने में सफल रहा. उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है और फरार अभियुक्त शुभम कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जायेगा. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब माफियाओं और नशेड़ियों के खिलाफ यह शिकंजा आगे और भी कड़ा किया जायेगा. सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गयी है ताकि तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके. विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. वाहन को भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >