विधान पार्षद ने स्कूल को दिये 20 पंखे

किशनगंज : बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज में विधान पार्षद व एमजीएम मेडिकल कालेज के निदेशक डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल व जिलाधिकारी पंकज दीक्षित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. इसी क्रम में छात्राओं ने क्लास रूम में पंखा नहीं होने की शिकायत की. इतना सुनते ही विधान पार्षद डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल ने 20 […]

किशनगंज : बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज में विधान पार्षद व एमजीएम मेडिकल कालेज के निदेशक डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल व जिलाधिकारी पंकज दीक्षित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. इसी क्रम में छात्राओं ने क्लास रूम में पंखा नहीं होने की शिकायत की. इतना सुनते ही विधान पार्षद डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल ने 20 पंखा बाजार से खरीद कर छात्राओं को भेंट किया. इस मौके पर डा जायसवाल ने बालिका उच्च विद्यालय में मल्टी पर्पस हॉल बनाने का एेलान किया.

वहां मौजूद छात्राओं डॉ जायसवाल का स्वागत किया. श्री जायसवाल ने कहा कि बच्चियों की असुविधा को देखते हुए यह पहल की गयी है. इस तरह का सहयोग हमारी ओर से आगे भी किया जायेगा. इस मौके पर जिलाधिकारी पंकज दीक्षित,डाॅ उर्मिला यादव, प्रधान शिक्षक के अलावे सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >