किशनगंज : विधान पार्षद व एमजीएम मेडिकल काॅलेज के निदेशक डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल नवगठित मानवाधिकार विधान परिषद के अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं. बिहार विधान परिषद के सचिव सुनील कुमार पंवार के द्वारा पत्र निर्गत करते की जानकारी दिये जाने के बाद पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी़ बिहार विधान परिषद के सभापति ने विभिन्न समितियों का पुनर्गठन कर दिया है तथा सभी समितियां 29 जुलाई से प्रभावी ढंग से कार्य करने लगेंगी़
इस संबंध में पूछे जाने पर विधान परिषद के मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि मानवाधिकार समिति भारतीय संविधान के तहत नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन के संगीन मामलों के साथ-साथ पुलिस उत्पीड़न, पुलिस हाजत, जेल में बंद कैदियों के साथ पुलिस या जेल अधिकारियों के द्वारा किये जाने वाले दुव्यर्वहार एवं शोषण संबंधी मामलों की जांच करेगी़
उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक, बंधुवा मजदूर सहित अन्य मजदूरों के शोषण एवं मजदूरी संबंधी मामलों की भी जांच करेगी़ इसके साथ ही यौन शोषण, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या आदि मामलों की जांच के साथ साथ जाति धर्म के नाम पर आतंकित किये जाने वाली घटनाओं की भी जांच करेगी़ श्री जायसवाल ने कहा कि मानवाधिकार समिति प्रशासनिक पद के पुराचरण के फलस्वरूप मानवाधिकार हनन के मामलों की जांच करेगी व सामाजिक रूप से कमजोर, असहाय, दलित वर्ग के लोगों के शोषण एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी जांच कर सकेगी़ श्री जायसवाल ने कहा कि पुनर्गगठित समितियों के फिर से प्रभाव में आ जाने से जहां भ्रष्टाचार में कमी आयेगी वहीं शोषण के शिकार लोगों को न्याय भी मिल सकेगा़
