कोचाधामन : एक ओर जहां जमीनदार, बड़े किसान, सरकारी सेवा करने वाले व्यक्ति जिन्हें बीपीएल के तहत खाद्य सुरक्षा योजना तथा अन्य लाभकारी योजना का लाभ दिया जा रहा है़ वहीं वास्तविक योग्य गरीब व्यक्ति अथवा परिवार बीपीएल में नाम दर्ज नहीं रहने से खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत राशन केरोसिन सहित सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं से महरूम है़ं उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड के हिम्मतनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व में हुई बीपीएल सर्वे में स्थानीय रसूखदारों के दबदबा की वजह से ही बीपीएल सर्वे में अनियमितता बरती गयी जिस कारण आज जमीनदार,
बड़े किसान, सरकारी सेवक, कर्मचारी अन्य बीपीएल की कतार में खड़े सरकार के विभिन्न लाभकारी योजना व खाद्य सुरक्षा योजना से लाभ प्राप्त कर रहे है़ं जहां दर्जनों किसान व लगभग एक दर्जन सरकारी सेवा में कार्यरत स्थानीय लोग शामिल है़ं वहीं दूसरी पंक्ति में खड़े उन गरीब व असहाय परिवार बीपीएल के अभाव में सरकार के विभिन्न लाभकारी योजना तो दूर मुख्यत: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन केरोसिन से वंचित है़ं उन्होंने प्रखंड व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन रसूखदारों का बीपीएल राशन कार्ड जब्त कर वंचित गरीब असहाय परिवार को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने हेतु राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है़
