कैरीवीरपुर में चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े

तनाव व्याप्त. कैरीवीरपुर में दंगा निरोध बल तैनात, जदयू विधायक ने सलटाया मामला कोचाधामन(किशनगंज) : 28 अप्रैल को कोचाधामन प्रखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद चुनाव के साइड इफेक्ट दिखने शुरू हो गये. मतदान की अगली सुबह से चुनावी रंजिश के कारण आपस में विवाद शुरू हो गया. कोचाधामन प्रखंड के कैरीवीरपुर पंचायत […]

तनाव व्याप्त. कैरीवीरपुर में दंगा निरोध बल तैनात, जदयू विधायक ने सलटाया मामला
कोचाधामन(किशनगंज) : 28 अप्रैल को कोचाधामन प्रखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद चुनाव के साइड इफेक्ट दिखने शुरू हो गये. मतदान की अगली सुबह से चुनावी रंजिश के कारण आपस में विवाद शुरू हो गया. कोचाधामन प्रखंड के कैरीवीरपुर पंचायत के मुखिया पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गये. मुखिया प्रत्याशी तलत आरा के प्रतिनिधि सह पूर्व सरपंच मकसूद जफर एवं निवर्तमान मुखिया शादाब मोअज्जम के समर्थकों वोट देने और ना देने के मामले में भिड़ गये. जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और स्थिति तनावपूर्ण बन गयी.कोचाधामन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीपी यादव, एसआई अभय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं स्थिति की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी.
आक्रोशित लोगों ने पुलिस की डब्लूबी 74 एस 0026 स्कार्पियो का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद जिला से अनुमंडल पदाधिकारी शफीक आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामिनी वाला मौके पर पहुंची एवं स्थानीय विधायक मुजाहिद आलम की उपस्थिति में मामला शांत कराया गया. लेकिन भीड़ द्वारा पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों पर मामला दर्ज लिया जायेगा एवं दोषियों पर न्यायसंगत उचित कार्रवाई की जायेगी. कैरीवीरपुर चौक पर दंगा नियंत्रक वाहन के साथ दर्जनों सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये.
कहते हैं एसडीओ : एसडीओ मो शफीक ने बताया कि स्थिति सामान्य हो गयी है. लेकिन अभी प्रशासन द्वारा वहां दंगा निरोधक बल की तैनाती की गयी है. प्रशासन हालात पर नजर बनाये हुए है.
कैरीवीरपुर पुलिस छावनी में तब्दील
हिसंक झड़प की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह चौकस हो गया है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कैरीवीरपुर में कर दी गयी है. यह क्षेत्र पुलिस छावनी मे तब्दील मे हो गया है. विधि व्यवस्था को दुरूस्त बनाये रखने को ले सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैक मार्च भी निकाला गया. उधर घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ मो शफीक, एसडीपीओ कामिनी बाला, प्रशिक्षु डीएसपी, कोचाधामन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीपी यादव मौके पर कैंप किये हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >