किशनगंज : विधानसभा की तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी महिलाओं ने वोटिंग के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया. अधिकतर बूथों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं. जबकि, पुरूष कम संख्या में. मध्य विद्यालय मोहरमारी बूथ पर कैंपस से बाहर तक महिलाओं की कतार लगी थी.
तेज धूप के कारण कईलोग कतार के रूप में विद्यालय भवन व केला गाछ के छावं तक. पूछे जाने पर रजिया खातून ने कहा कि गांव में अब पुरूष रहते कहां है. काम होगा, तब गांव पर रहेंगे. पेट के लिए बाहर जाना पड़ता है. बताया कि उनके पति दिल्ली में काम करते है. साल में एक या दो बार आते है. इसलिए अकेले ही वोट देने आई. गीता देवी, रेखा देवी,सहित अन्य कई महिलाओं का भी यही कहना था कि पुरुष मतदाता की संख्या ज्यादा है. मगर, गांव में नहीं रहने से वोटिंग कम होती है.
