पुल एप्रोच बनने से गंधर्वडांगा बाजार से बढ़ जायेगी दूरी ग्रामीणों ने किया विरोध
दिघलबैंक(किशनगंज) : प्रखंड के गंधर्वडांगा गांव के बीचोबीच थाना होते हुए सड़क पर बन रहे पुल एप्रोच का गांव वालों ने विरोध किया. जिस कारण कुछ देर एप्रोच के काम को बंद करना पड़ा. ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार से एप्रोच के नीचे सड़क देने की मांग की गयी. ज्ञात हो कि भारत नेपाल सीमा सड़क योजना […]
दिघलबैंक(किशनगंज) : प्रखंड के गंधर्वडांगा गांव के बीचोबीच थाना होते हुए सड़क पर बन रहे पुल एप्रोच का गांव वालों ने विरोध किया. जिस कारण कुछ देर एप्रोच के काम को बंद करना पड़ा. ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार से एप्रोच के नीचे सड़क देने की मांग की गयी. ज्ञात हो कि भारत नेपाल सीमा सड़क योजना अंतर्गत गंधर्वडांगा बाजार को छूते हुए गुजर रही बुढ़ी कनकई नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है.
पुल को सड़क से मिलाने हेतु सड़क से पुल तक के एप्रोच का काम जारी है.वह एप्रोच मिट्टी डाल कर बना दिया गया तो पुल से दक्षिण टोला, वार्ड नंबर 5, 6 के हजारों की आबादी को गंवर्धडांगा बाजार और मुख्य सड़क पर जाने हेतु काफी घुम कर जाना होगा. अभी एप्रोच नहीं है तो ग्रामीण महज दस मीटर की दूरी तय कर गंधर्वडांगा बाजार पहुंच जाते है और वहीं एप्रोच बन जाने के बाद बाजार पहुंचने के लिए लोगों को डेढ़ किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी.
स्थानीय ग्रामीण संतोष सूरी, राम नारायण साह, कन्हैया साह, मो गियासुद्दीन, मोबीन लाल साह, भोला अग्रवाल , ललित कुमार भगत सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि एप्रोच सिर्फ मिट्टी डाल कर बनाया जाये. जबकि एप्रोच के नीचे ढलाई कर एक रास्तानुमा जगह छोड़ दे. जिससे लोग कम दूरी तय कर बाजार पहुंच सके. अग रठेकेदार द्वारा हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम करने पर उतारे हो जायेंगे. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से मांग की कि इस समस्या को जल्द से जल्द निपटा लिया जाये.