अगलगी . कोचाधामन के मजकुरी पंचायत की घटना, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मंगलवार को िदन के बारह बजे कोचाधामन प्रखंड के मजकुरी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से आग लग गयी. घटना में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बरतन, जेवरात व नकदी जल गये.
कोचाधामन : स्थानीय प्रखंड के मजकुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 मेहंदीपुर गांव में लगभग 12 बजे दिन में शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग में पांच घर जल गये. इसमें लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गयी. आग में बहरोद्दीन एवं सोहेल का एक एक आवासीय एवं रसोई तथा रासीद आलम के घर में रखे अनाज,
कपड़ा, नकदी व चांदी सोने के जेवरात सहित अन्य सामान जल कर राख हो गये. अचानक आग लगने पर लोगों ने हल्ला किया जहां ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने की भरपूर कोशिश में लग गये. वहीं ग्रामीण व पंसस प्रत्याशी पति ऋषि कुमार मंडल ने आग बुझाने हेतु कोचाधामन थाना दमकल अधिकारी को मोबाइल पर सूचना दी जहां तेज रफ्तार से दमकल गाड़ी घटनास्थल पहुंच कर आग बुझाने में सफलता पायी. अग्निपीड़ित बहरोद्दीन, रासीद व सोहेल बताते है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. क्योंकि उस वक्त किसी भी परिवार में खाना बनाने का काम नहीं किया गया था.
सोहेल तथा सोहेल की मां खैरून निशा का रो-रो कर बुहरा हाल हो रहा था. घटना की सूचना पर सीओ ओम प्रकाश भगत घटनास्थल पर पहुंच कर अग्निपीड़ितों से मिल कर स्थिति का जायजा लिया और सहायता राशि देने का आश्वासन देते हुए अग्नि पीड़ितों को भरोसा दिलाया. इधर घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, सरपंच हसीबुर्रहमान, वार्ड सदस्य गंगा राम मंडल, नफीस आलम, ऋषि कुमार मंडल, मोजीब आलम, बहादुर यादव, नारायण यादव, अग्नि पीडि़तों से मिल कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
