कमलीशाह की मजार पर हजारों अकीदतमंदों ने चढ़ाई चादर

उर्स के पहले िदन कमली शाह की दरगाह पर कुरआन खानी नमाज फजर किया गया किशनगंज : कदम रसुल बाबा कमलीशाह की दरगाह पर गुरूवार को हजारों अकिदतमंदों ने चादरपोशी की. उर्स मेले के पहले दिन कमलीशाह के दरगाह पर कुरआन खानी बाद नमाज फजर किया गया. बाबा कमलीशाह के दरगाह पर उर्स के दौरान […]

उर्स के पहले िदन कमली शाह की दरगाह पर कुरआन खानी नमाज फजर किया गया

किशनगंज : कदम रसुल बाबा कमलीशाह की दरगाह पर गुरूवार को हजारों अकिदतमंदों ने चादरपोशी की. उर्स मेले के पहले दिन कमलीशाह के दरगाह पर कुरआन खानी बाद नमाज फजर किया गया. बाबा कमलीशाह के दरगाह पर उर्स के दौरान प्रतिवर्ष हजारों अकिदमंद यहां पहुंचते है. मान्यता है कि बाबा के दरगाह से कोई खाली हाथ वापस नहीं लौटता है.
सच्चे मन से दुआ मांगने पर कमलीशाह उनकी दुआएं जरूर पूरी करते हैं. उर्स के दौरान कदम रसुल में मेले का आयोजन होता है. कदमरसुल बाबा कमलीशाह इंतजामिया कमिटी यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये हैं. उर्स कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मतबूल अहमद, सचिव इदरीस, उपसचिव अब्दुल रज्जाक व दर्जनों सदस्य सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >