युवक ने किया विषपान

किशनगंज : स्थानीय रूईधासा मुहल्ला में बुधवार संध्या पत्नी के संग विवाद के बाद स्थानीय एक युवक द्वारा आत्म हत्या करने की नीयत से विषपान कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित किंग राज गिरी 28 वर्ष पिता राम कुमार गिरी की लगातार बिगड़ती अवस्था को देख जब परिजनों को खतरे का आभास […]

किशनगंज : स्थानीय रूईधासा मुहल्ला में बुधवार संध्या पत्नी के संग विवाद के बाद स्थानीय एक युवक द्वारा आत्म हत्या करने की नीयत से विषपान कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित किंग राज गिरी 28 वर्ष पिता राम कुमार गिरी की लगातार बिगड़ती अवस्था को देख जब परिजनों को खतरे का आभास हुआ तो फौरन उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मैराथन प्रयास के बाद उसे नव जीवन प्रदान करने में सफल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >