मृतक की पत्नी को सौंपा चार लाख का चेक

महानंदा नदी में डूब कर हुई थी राजा राम की मौत किशनगंज : विगत रविवार को महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से हुई मौत के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी शफीक आलम ने मंगलवार को मृतक की पत्नी मालती देवी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया. ज्ञात हो कि सदर थाना […]

महानंदा नदी में डूब कर हुई थी राजा राम की मौत

किशनगंज : विगत रविवार को महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से हुई मौत के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी शफीक आलम ने मंगलवार को मृतक की पत्नी मालती देवी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया. ज्ञात हो कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौला पंचायत स्थित बलियाडेंगा गांव के एक 32 वर्षीय युवक का महानंदा नदी में डूबने से मौत हो गया था. मृतक अपने पीछे पत्नी व दो मासूम बच्चे को छोड़ गया है. मृतक युवक राजा राम बलियाडेगा निवासी छत्तीस राम का पुत्र था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >