मजदूरों ने श्रम अधीक्षक से लगायी न्याय की गुहार

किशनगंज : रेलवे द्वारा किये जा रहे सुधारात्मक कार्य के बकाये वेतन का भुगतान न किये जाने पर सोमवार को मजदूरों ने स्थानीय श्रम अधीक्षक को मामले की लिखित शिकायत सौंप जल्द बकाये वेतन भुगतान की मांग की. इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए मजदूरों ने बताया कि खाड़ी बस्ती दौला निवासी कुल 93 […]

किशनगंज : रेलवे द्वारा किये जा रहे सुधारात्मक कार्य के बकाये वेतन का भुगतान न किये जाने पर सोमवार को मजदूरों ने स्थानीय श्रम अधीक्षक को मामले की लिखित शिकायत सौंप जल्द बकाये वेतन भुगतान की मांग की. इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए मजदूरों ने बताया कि खाड़ी बस्ती दौला निवासी कुल 93 मजदूर पत्थर फेंकने का काम किया करते थे, जिसके एवज में ठेकेदार को 38 सौ रुपये प्रति मजदूर की दर से भुगतना करना था.

सभी मजदूरों ने मिल कर गत 7 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच 9.5 हजार 177 सीएफटी पत्थर रेलवे लाइन के किनारे डाल भी दिया था, जिसकी कुल मजदूरी 34644 रुपये 60 पैसा होता है. इसके एवज में ठेकेदार कुंदन सिंह व सेलो सिंह के द्वारा मात्र 16 हजार रुपये का भुगतान किया गया. मजदूरों ने बताया कि शेष राशि के भुगतान की मांग करने पर ठेकेदार बार-बार बहाने बना कर टालमटोल करता है.

क्या कहते हैं ठेकेदार
ठेकेदार कुंदन सिंह ने मजदूरों के द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया. उन्होंने बताया कि कार्य के एवज में मजदूरों को चार हजार रुपया अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >