जुलूस-ए-मुहम्मदी को यादगार बनाने को ले बैठक

किशनगंज : हजरत मुहम्मद साहेब के जन्म दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से व जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बुद्धिजीवियों ने एक महती बैठक का आयोजन किया. वयोवृद्ध नेता जाहिदुर्रहमान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया […]

किशनगंज : हजरत मुहम्मद साहेब के जन्म दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से व जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बुद्धिजीवियों ने एक महती बैठक का आयोजन किया. वयोवृद्ध नेता जाहिदुर्रहमान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि जुलूस के यात्रा पथ में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा.

परंतु कई असुविधाओं के कारण जुलूस के समय में बदलाव कर दिया गया है. अमूमन दोपहर के वक्त निकलने वाले जुलूस के समय में बदलाव कर अब जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन प्रात: 10 बजे से किया जायेगा.

इस मौके पर जुलूस के कमेटी सेक्रेटरी अधिवक्ता मो अली के साथ साथ मो अमजद, मो फारूख, अब्दुस सुभान, आसिफ रब्बानी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >