दबंगों ने ग्रामीण को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के मंझोक गांव में गांव के दबंगों द्वारा जबरन एक ग्रामीण के बसोबास की जमीन को औने-पौने दाम में बेचने का दबाव बनाने तथा ग्रामीण द्वारा जमीन बेचने से इनकार किये जाने पर उनके घर में घुस कर बेरहमी से पिटाई कर घर में लूटपाट करने का मामला प्रकाश में […]

किशनगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के मंझोक गांव में गांव के दबंगों द्वारा जबरन एक ग्रामीण के बसोबास की जमीन को औने-पौने दाम में बेचने का दबाव बनाने तथा ग्रामीण द्वारा जमीन बेचने से इनकार किये जाने पर उनके घर में घुस कर बेरहमी से पिटाई कर घर में लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित ग्रामीण मो कासीम पिता सैफुद्दीन, मंझोक निवासी के लिखित शिकायत के बाद स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी अबु सालेह, अनवारूल हक आदि की तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >