विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता पर उठे सवाल, दिखा आक्रोश

किशनगंज : सड़क दुर्घटना में छह बच्चों के अकाल ही काल के गाल में समा जाने व आठ बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सेंट जेवियर्स स्कूल प्रशासन के घटनास्थल पर न पहुंचने से लोग आक्रोशित थे. स्कूल प्रशासन के इस उदासीन रवैये को लेकर जहां अभिभावकों के बीच रोष देखा […]

किशनगंज : सड़क दुर्घटना में छह बच्चों के अकाल ही काल के गाल में समा जाने व आठ बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सेंट जेवियर्स स्कूल प्रशासन के घटनास्थल पर न पहुंचने से लोग आक्रोशित थे. स्कूल प्रशासन के इस उदासीन रवैये को लेकर जहां अभिभावकों के बीच रोष देखा गया,

वहीं कई रवैयों को लेकर जहां अभिभावकों के बीच रोष देखा गया. संत जेवियर्स स्कूल किशनगंज घटना स्थल से महज दो किमी दूरी रहने के बावजूद भी घटना के काफी देर बात तक भी विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों की सुधि लेने कोई नहीं पहुंचा. एमजीएम मेडिकल कालेज में इलाज करा रहे बच्चों को देखने के लिए तीन घंटे कुछ शिक्षका पहुंची, लेकिन उन्हें यह भी मालूम नहीं था कि बोलेरो में कितने बच्चे सवार थे.

बच्चों की चिंता छोड़ वे लोग अस्पताल परिसर में भी आपस में बात करने में तल्लीन दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >