दिघलबैंक : भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलियम पदार्थ की तस्करी जोरों बदस्तूर जारी है. नेपाल में अपने हक के लिए जारी हिंसक मधेशी आंदोलनकारियों ने नाकेबंदी कर रखा है. सीमा से सटे दोनों तरफ के तस्कर मोटरसाइकिल के सहारे भारत से पेट्रोल लेकर नेपाल में उतारते है.
इसमें उन्हें एक से दो हजार रोजाना की कमाई हो रही है. तस्करी का तरीका भी ऐसा कि पुलिस कोई भी कार्रवाई करने में असमर्थ है. भारत नेपाल सीमा पर आज कल सैकड़ों मोटरसाइकिलों इस पार से उस पार दिन भर दौड़ती है. तस्कर मोटरसाइकिल लेकर भारतीय इलाके के पेट्रोल पंपों से अपनी मोटरसाइकिल की टंकी फूल कराते है फिर खुली सीमा का लाभ उठा कर खेत पगडंडी होकर उसे नेपाल पहुंचाते हैं. फिर वह भारत आ जाता है.
दिन भर में ये तस्कर कई चक्कर लगाते हैं. इस प्रकार प्रत्येक तस्कर आसानी से दिन में दो हजार रुपये कमा लेता है. जिस कारण सीमा पर इन दिनों डीजल व पेट्रोल लेना परेशानी भरा काम हो गया है. सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों से लगातार डीजल व पेट्रोल खरीद कर इसकी नेपाल में तस्करी हो रही है. पंपों पर तस्करों की भीड़ रहती है. आम लोग को पंपों पर लाइन में लग कर तेल लेना पड़ रहा है.
