एक करोड़ मूल्य का 515.670 ग्राम हेरोइन बरामद

एक करोड़ मूल्य का 515.670 ग्राम हेरोइन बरामद

नेपाल से लेकर किशनगंज एवं तेलांगना (हैदराबाद) तक फैला है गिरोह का नेटवर्कगिरोह में शामिल अन्य तस्कर की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी के लिये छापामारी जारीकिशनगंज. अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा भंडाफोड़ किशनगंज पुलिस ने करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 515.670 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. साथ ही पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए. पकड़े गए आरोपितों में पोठिया के पानबाडा निवासी रहवर आलम (40 वर्ष), रफीक अंसारी (40 वर्ष), छतरगाछ के पहाड़कट्टा निवासी मो. सद्दाम (32 वर्ष) शामिल है. वहीं दो आरोपित वाहिद (घर का मालिक) और हमिदुल (मोटरसाइकिल मालिक) अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से हेरोइन के साथ एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है. दरअसल एसपी संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पोठिया थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी तैयबपुर गांव में एक घर पर अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह बड़ी मात्रा में हेरोइन की खरीद-बिक्री के लिए जुटने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह जिला आसूचना इकाई प्रभारी मो मुश्ताक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. टीम ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फुलवाड़ी तैयबपुर स्थित बड़ापोखर के पास वाहिद के घर पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद पांच लोग भागने लगे, जिनमें से तीन को मौके पर ही पकड़ लिया गया. जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी वाहिद का परिवार नेपाल में रहता है और वह नेपाल से आकर किशनगंज में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार संचालित करता था. यह गिरोह पिछले कई वर्षों से सक्रिय था और बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहा था. पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क की कड़ियां नेपाल से लेकर किशनगंज और तेलंगाना के हैदराबाद तक फैली हुई है. मामले में एक अन्य आरोपित रजा आलम, जो हैदराबाद से तकनीकी माध्यमों के जरिए ड्रग्स डीलिंग कर रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना पुलिस के साथ समन्वय कर छापेमारी की जा रही है.

क्या कहते हैं एसपी

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट है और इसके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी तथा और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क नेपाल से लेकर किशनगंज और तेलंगाना तक फैला हुआ है. अंतराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >