उत्पाद विभाग की कार्रवाई: 44 लीटर बियर बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

44 लीटर बियर बरामद हुई एवं दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया और टेंपो को जप्त कर लिया गया.

किशनगंज उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 लीटर बियर बरामद की है. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान संतोष कुमार चौहान और विभूति कुमार दोनों पूर्णिया निवासी के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह और सहायक अवर निरीक्षक शिवपूजन कुमार सिंह अपने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक टेंपो को रोककर जांच की गई, जिसमें 44 लीटर बियर बरामद हुई एवं दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया और टेंपो को जप्त कर लिया गया. गिरफ्तार दोनों तस्करों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई जिले में शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ा कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >