28 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

28 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

पौआखाली. मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पौआखाली पुलिस को बुधवार की अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक डीसीएम वाहन डब्ल्यूबी 73 एम 4477 में क्रूरतापूर्वक लादे गए 28 मवेशियों को बरामद किया है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह के मुताबिक पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि एक वाहन के जरिए मवेशियों की बड़ी खेप ले जायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया व संदिग्ध वाहन को रोका, तलाशी के दौरान वाहन के भीतर मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से बांधकर रखा गया था. पुलिस ने तुरंत सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया व वाहन को अपने कब्जे में ले लिया.

सिलीगुड़ी के दो आरोपित हिरासत में

इस मामले में पुलिस ने मौके से वाहन के चालक व उपचालक को हिरासत में लिया है. पकड़े गए आरोपितों की पहचान सुरेश महतो व मो सोहेल के रूप में हुई है. ये दोनों पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के निवासी बताए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >