पशु चिकित्सा शिविर में 265 पशुओं का हुआ इलाज

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 77वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ठाकुरगंज प्रखंड के नूरी चौक भोगडाबर में किया गया.

पहाड़कट्टा.पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 77वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ठाकुरगंज प्रखंड के नूरी चौक भोगडाबर में किया गया. कार्यक्रम की आयोजिका डॉ किरण कुमारी एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना था. इस दौरान पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई. इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 85 पशुपालकों के 265 छोटे-बड़े पशुओं में शल्य चिकित्सा, कृमि की समस्या, त्वचा संबंधी बीमारियां, भूख न लगने की समस्या, गर्भ की जांच, प्रजनन आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं का रख-रखाव, कृमि नियंत्रण, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील की गई. किसान संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुखिया मुख्तार आलम ने अपना सक्रिय योगदान देते हुए पशुपालकों को शिविर में पशु संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने की अपील की एवं समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >