कार से 143 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कार से 143 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कोचाधामन. कोचाधामन पुलिस ने थाना क्षेत्र के शीतल नगर चरघरिया चेक पोस्ट पर एक वैगनआर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने मौके पर से एक तस्कर को भी धड़ दबोचा है. मिली जानकारी के अनुसार वैगनआर कार किशनगंज से अररिया की ओर जा रही थी. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश के आलोक में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक वैगनआर कार बीआर43एई 7577 से तलाशी के क्रम में 143.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने मौके पर से ही तस्कर राजीव कुमार ( 35), नवटोलिया थाना व जिला मधेपुरा को भी धड़ दबोचा. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में कांड संख्या 32/26 दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वाहन चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह पुलिस अवर निरीक्षक हिटलर कुमार, पीटीसी नवनीत कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >