एसडीपीओ पहुंचे लालपानी, पुलिस व एसएसबी को दिये अहम निर्देश

टेढ़ागाछ : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार टेढ़ागाछ प्रखंड के खनियाबाद पंचायत स्थित लालपानी एसएसबी कैंप पहुंचे. जहां टेढ़ागाछ थाना, फतेहपुर थाना और 12वीं बटालियन के निकटवर्ती बीओपी इंचार्ज के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से मानव तस्करी, मादक द्रव तस्करी, शराब तस्करी, पशु तस्करी रोकथाम,जाली नोट […]

टेढ़ागाछ : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार टेढ़ागाछ प्रखंड के खनियाबाद पंचायत स्थित लालपानी एसएसबी कैंप पहुंचे. जहां टेढ़ागाछ थाना, फतेहपुर थाना और 12वीं बटालियन के निकटवर्ती बीओपी इंचार्ज के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से मानव तस्करी, मादक द्रव तस्करी, शराब तस्करी, पशु तस्करी रोकथाम,जाली नोट सहित विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गयी. संयुक्त रूप से निगहबानी व आसपास के लोगों में जागरूकता फैलाने पर बल दिया गया.
इतना ही नहीं संदिग्ध व्यक्तियों के सीमा से आर या पार जाने पर या संदिग्ध वस्तु देखे जाने पर तुरंत एक-दूसरे को सूचित करने के साथ गुप्त रूप से कार्रवाई करने की बात कही गयी. बैठक में एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव, फतेहपुर थानाध्यक्ष, एसएसबी माफी टोला के बीओपी इंचार्ज, लालपानी बीओपी इंचार्ज, खनियाबाद इंचार्ज व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >